परिजन तत्काल पुनीत को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत उपचार शुरू किया और ऑक्सीजन दी। काफी देर चले उपचार के बाद पुनीत को होश आया। हालांकि, हालत में सुधार होने के बावजूद परिजन कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे, इसलिए वे एहतियात के तौर पर उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा ले गए हैं।
पहले हो चुकी है घटनाएं
गैस गीजर के कारण मुरसान में एक युवती की मौत हो चुकी है। 18 फरवरी 2022 की सुबह मुरसान की स्टेट बैंक गली में दर्दनाक हादसा हुआ था। बाथरूम में युवती राधा की गैस गीजर से दम घुटने के कारण मौत हो गई थी। कुछ दिन बाद ही युवती की शादी थी। इस घटना ने परिवार को तोडक़र रख दिया था। दिसंबर 2022 में कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की माहेश्वरी कॉलोनी में 23 वर्षीय प्रशांत नहाते समय बेहोश हो गया था। जिला अस्पताल में उपचार के बाद उसे होश आया था।
गैस गीजर इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां
- वेंटिलेशन: बाथरूम में हवा के आने-जाने के लिए रोशनदान या एग्जॉस्ट फैन जरूर होना चाहिए।
- समय सीमा: बाथरूम के अंदर अधिक समय तक न रुकें। ऑक्सीजन की कमी से बेहोशी छा जाती है। बचने का मौका नहीं मिलता।
- आदत बदलें: बाथरूम में गर्म पानी पहले से ही बाल्टी में भर लें। गीजर बंद करने के बाद दरवाजा बंद करें।
- बाहरी फिटिंग: संभव हो तो गैस गीजर की यूनिट को बाथरूम के बाहर खुले स्थान पर लगवाएं।