फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रांसफॉर्मर लगा रहे युवक को लगा करंट, खंभे से नीचे गिरा, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Thu, 31 Jul 2025 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि युवक ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए ऊपर चढ़ गया, लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते उस वक्त शटडाउन नहीं हुआ। जिससे युवक लाइन की चपेट में आने से तेज करंट से झटके से नीचे आ गिरा।
विज्ञापन
बिजली का करंट लगने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना छर्रा क्षेत्र के गांव भोजपुर में नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए खंभे पर चढ़े कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिजनों में रोना बिलखना मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


थाना इगलास के गांव अगौरना निवासी अमित कुमार (40) बिजली विभाग की ओर से ट्रांसफॉर्मर लगाता था। 30 जुलाई दोपहर लगभग दो बजे अरनी उपकेंद्र के गांव भोजपुर में हाईटेंशन लाइन पर क्षमता बढाने के बाद ट्रांसफॉर्मर लगाया जाना था, जिसके लिए अमित ने लाइनमैन संदीप से शटडाउन मांगा था। संदीप द्वारा शटडाउन देने बाद युवक ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए ऊपर चढ़ गया, लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते उस वक्त शटडाउन नहीं हुआ। जिससे युवक लाइन की चपेट में आने से तेज करंट से झटके से नीचे आ गिरा।

करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर अन्य साथी युवक को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक अपने पीछे मां के अलावा एक भाई को रोता छोड़ गया है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। जेई रमेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों ने उन्हें बताया है कि शटडाउन था। युवक की मौत खंभे से नीचे गिरने के कारण हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें