फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बेहोश हो सड़क किनारे पानी के गड्ढे में गिरा युवक, डूबकर हुई मौत, गांव में पसरा मातम

Sun, 24 Aug 2025 09:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कौशल खेत पर फसल देखने के लिए गया था। रास्ते में वह बेहोश होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में मुंह के बल गिर गया। कुछ देर बाद सड़क से होकर अन्य ग्रामीण निकले तो उन्होंने युवक को गड्ढे में अचेत हालत में पड़ा देखा।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन क्षेत्र के गांव नगला पटवारी में 24 अगस्त की सुबह 22 वर्षीय कौशल की सड़क किनारे पानी के गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया है कि कौशल पुत्र नेत्रपाल सिंह दौरे की बीमारी से पीड़ित था। 24 अगस्त की सुबह वह खेत पर फसल देखने के लिए गया था। रास्ते में वह बेहोश होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में मुंह के बल गिर गया। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद सड़क से होकर अन्य ग्रामीण निकले तो उन्होंने युवक को गड्ढे में अचेत हालत में पड़ा देखा। उन्होंने परिजनों को सूचना देकर उसे सीएचसी पर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें