फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बुलट बाइक फिसलने से युवक की मौत

Thu, 13 Mar 2025 11:15 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ रोड स्थित गांव वाहनपुर के निकट बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे बुलट बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय धर्मवीर सिंह पुत्र हीरालाल सिंह कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव छौंक निवासी अपने मित्र ललित कुमार पुत्र जवाहर सिंह से मिलने गए थे। वहां से दोनों बुलट बाइक से हाथरस की ओर आ रहे थे। गांव वाहनपुर के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि ललित को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें