हाथरस कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव मल्है निवासी 24 वर्षीय विकास की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक घर में ही पड़ा हुआ था। गोली लगने की सूचना से परिजनों के होश फाख्ता हो गए। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल के लिए लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के पीछे के कारणों की जांच में जुट गई है।