कस्बा में मोहल्ला पोखर वाला के निकट ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कूका (30) पुत्र गोवर्धन निवासी मोहल्ला पोखर वाला मंगलवार की शाम को घर के निकट रेलवे ट्रैक के पास खड़ा था।
इस दौरान मथुरा से कासगंज की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में कूका आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व कूका के पिता की भी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई थी। संवाद