सत्यप्रकाश उर्फ बंटी नशे का आदी था। नशे को लेकर आए दिन परिवार वालों से उसका झगड़ा होता रहता था। सुबह भी पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद वह अपने खेत पर चला गया। उसका शव खेत पर लगे नीम के पेड़ पर अंगोछे के सहारे लटका मिला।
गांव ऊतरा में 8 सितंबर सुबह गृहक्लेश में सत्यप्रकाश ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोपहर में ग्रामीणों को सत्यप्रकाश का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों की ओर से कोई भी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
सत्यप्रकाश उर्फ बंटी (45) पुत्र जगदीश खेतीबाड़ी करता था। ग्रामीणों ने बताया कि वह नशे का आदी था। नशे को लेकर आए दिन परिवार वालों से उसका झगड़ा होता रहता था। 8 सितंबर की सुबह भी पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद वह अपने खेत पर चला गया। दोपहर को ग्रामीणों को उसका शव खेत पर लगे नीम के पेड़ पर अंगोछे के सहारे लटका मिला।
जानकारी होने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। युवक ने अपने पीछे पत्नी, बेटा व एक बेटी को रोते हुए छोड़ा है। क्षेत्राधिकारी गर्वित सिंह ने बताया है कि परिजनों की ओर से कोई भी तहरीर नहीं मिली है। युवक नशे का आदी थी।