फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: त्रिशूल लेकर युवक रामलीला के मंच पर चढ़ा, खुद को मारने की कोशिश, जोर-जोर से चिल्लाने लगा

Sun, 28 Sep 2025 05:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रावण के संवाद का दृश्य चल रहा था, तभी युवक अचानक मंच पर पहुंच गया। वह त्रिशूल लहराते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगा।
विज्ञापन
युवक से बातचीत करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान में 27 सितंबर देर रात रामलीला मंचन के दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया।  शराब के नशे में धुत एक युवक त्रिशूल लेकर मंच पर चढ़ गया। युवक ने पहले खुद को त्रिशूल मारने की कोशिश की और फिर मंच पर पहुंचे एक पुलिसकर्मी पर हमला करने का प्रयास किया। कुछ देर के लिए रामलीला का मंचन रुकवाना पड़ा।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रावण के संवाद का दृश्य चल रहा था, तभी युवक अचानक मंच पर पहुंच गया। वह त्रिशूल लहराते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगा। पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को काबू में किया और मंच से नीचे उतारा। 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रकरण के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। लोगों के समझाने के बाद युवक को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें