फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
शिव कुमार की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
सोमवार की रात ग्राम विजाहरी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंखे के फंदे पर लटके युवक के शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम विजाहरी निवासी शिव कुमार (22) पुत्र बच्चू सिंह रात में खाना खाकर कमरे में सो रहा था। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। मंगलवार की सुबह परिजनों ने फंदे पर लटका युवक का शव देखा तो चीख निकल गई। आनन फानन में परिजनों ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने फंदे पर लटका युवक का शव नीचे उतरवाया। युवक की शादी नहीं हुई थी।

मृतक शिव कुमार का फाइल फोटो - फोटो : SASNI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें