फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: टायर पंक्चर होने से असंतुलित हुई बाइक, महिला सड़क पर गिरी, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Mon, 31 Mar 2025 05:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मां अपने बेटे के साथ मायके आ रही थी। आगरा-अलीगढ़ रोड पर हनुमान चौकी के निकट उनकी बाइक का टायर पंक्चर हो गया, जिससे बाइक असंतुलित हो गई। बाइक पर बैठीं शीला देवी सिर के बल सड़क पर आ गिरीं। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सासनी के आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर हनुमान चौकी के निकट 31 मार्च की दोपहर करीब दो टायर पंक्चर होने से बाइक असंतुलित हो गई, जिससे बाइक पर बैठी महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


दरअसल 31 मार्च की दोपहर को 62 वर्षीय शीला देवी पत्नी वेदप्रकाश निवासी कासिमपुर पावर हाउस अलीगढ़ अपने पुत्र बाबू के साथ अपने मायके बिलखौरा कलां आ रही थीं। आगरा-अलीगढ़ रोड पर हनुमान चौकी के निकट उनकी बाइक का टायर पंक्चर हो गया, जिससे बाइक असंतुलित हो गई। बाइक पर बैठीं शीला देवी सिर के बल सड़क पर आ गिरीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर राहागीरों की भीड़ जमा हो गई। 

लोगों ने घायल महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर महिला के मायके पक्ष के लोग भी सीएचसी पर आ गए और शव को बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए अपने साथ ले गए। शीला देवी की मौत से परिजन शोक में डूब गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें