फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुरसान में दो घंटे चला थाने के बाहर हंगामा, 20 उपद्रवियों की पहचान, तीन हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के लाड़ले बेटे का शव देखने के बाद परिजन बदहवास हो गए, उन्हें बेहाल देख लोग भी आक्रोशित हुए और उन्होंने जाम लगा दिया। दो घंटे तक थाने के बाहर हंगामा चलता रहा। एसपी ने बताया कि इस मामले में देर रात रिपोर्ट दर्ज करने के लिए उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा था। 20 लोगों की पहचान कर ली गई है, इनमें से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले शव रखकर जाम लगाने के बाद लोग घटना के बाद पकड़े गए दोनों लोगों को बाहर लाने की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही थी। साथ ही परिवार के लोगों को उचित मुआवजे का आश्वासन दिया जा रहा था, लेकिन लोग खून के बदले खून की मांग कर रहे थे।

पुलिस से अभद्रता भी की जा रही थी। काफी समझाने के बाद भी स्थिति काबू में नहीं आई। पुलिस का कहना है कि इस बीच 15 से 20 अराजकतत्व भीड़ में घुस आए, जिन्होंने लोगों को उकसाने का प्रयास किया। इन्हीं लोगों ने पथराव शुरू किया और भीड़ भी उनके साथ हो गई। जबरदस्त पथराव के बीच पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान थाने के अंदर खड़े पुलिस कर्मियों के प्राइवेट वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए।
विज्ञापन


बवाल की सूचना पर एएसपी, सीओ सादाबाद और छह थानों का फोर्स पहुंचा। पुलिस लाइंस से भी पुलिस बल बुलाया गया, तब कहीं जाकर हालत काबू में आए। फोर्स ने लाठी भांज कर उपद्रवियों को खदेड़ा।

एक तरफ पुलिस ने जहां दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कार सवारों के खिलाफ कार्रवाई की। भारी पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने कस्बे में मार्च किया। घटना से इलाके के लोग सहम गए थे। वहीं राहगीरों में भी भगदड़ मच गई।





जाम के कारण बदला मार्ग

जाम लगाने से लेकर उपद्रवियों को खदेड़ने के बाद तक लगभग तीन घंटे हाथरस-राया रोड जाम रहा। कई किलोमीटर लगा जाम। बाद में भी धीरे-धीरे वाहन निकले। कई वाहन वापस हो लिए तो कई रास्ता बदलकर अपने गंतव्य को रवाना हुए।



बाबा का दुलारा था यश

मुरसान। कस्बा के मौहल्ला मढैया के रहने वाले रूपो के दो संतान थी। जिसमें ढाई वर्षीय यश की मौत हो गई है, बड़ा बेटा चार वर्षीय वरूण को ठीक से पता ही नहीं है कि उसका छोटा भाई अब घर नहीं आएगा। वरूण अपने छोटे भाई के साथ आसपास खेला करता था। रूपो मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। रूपो के पिता राधेलाल अपने नाती यश से बहुत प्यार करते थे। राधेलाल जब भी अपनी भेलपुरी की दुकान से घर आते थे, ज्यादातर यश को बहुत की दुलार करते थे। यश की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

गाड़ी के दोनों पहिये उतर गए थे मासूम के ऊपर

मुरसान। कस्बा के मढैया में रविवार साढे तीन बजे मासूम घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान तेज गति से कार के दोनों पहिए उसके ऊपर से होकर निकल गए। आसपास के लोगों की मदद से कार सवार दो लोगों को पकड़ लिया। जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया। चालक सहित दो लोगों पुलिस की हिरासत में हैं।

-

आरोपियों को गोली मारने की मांग पर अड़े रहे थे परिजन

मुरसान। यश का शव आते ही परिजनों ने परिजनों ने करीब सवा पांच बजे मथुरा बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। डेढ घंटे तक परिजन आरोपियों को थाने से बाहर निकालने की मांग करते रहे, मृतक बालक के परिजनों का कहना था कि कार चालक ने उनके बच्चे को मारा है, वह भी बदला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें