फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुरदिलनगर में बिजली लाइन पर पेड़ गिरा, 15 घंटे आपूर्ति ठप

Sun, 27 Sep 2026 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
शनिवार को मौसम में अचानक बदलाव और तेज हवाओं के कारण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। तड़के तीन बजे 33 केवी मुख्य विद्युत लाइन पर एक पेड़ गिर गया। इससे पुरदिलनगर कस्बे सहित दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति 15 घंटे से अधिक समय तक ठप रही।
विज्ञापन

पेड़ गिरने से हाईटेंशन तार टूटकर जमीन पर आ गिरे थे। सुबह लोगों के जागने पर नलों में पानी नहीं था और इनवर्टर सीटी बजाने लगे थे। सूचना मिलने पर विद्युत उपकेंद्र से लाइनमैन और तकनीकी कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। लगातार बारिश के बीच कर्मियों को मरम्मत में भारी दिक्कतें आईं। कर्मचारियों ने पहले तारों पर गिरे पेड़ और उसकी डालियों को काटकर हटाया। इसके बाद टूटे हुए 33 केवी तारों को जोड़ने और इंसुलेटर की मरम्मत का काम शुरू किया गया। विद्युत कर्मी दोपहर तीन बजे तक लगातार मौके पर डटे रहे।
मुख्य लाइन दुरुस्त होने के बाद भी शाम तक कई इलाकों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लगातार बिजली गुल रहने से पुरदिलनगर के मोती व आर्टिफिशियल ज्वैलरी निर्माण से जुड़े कुटीर उद्योगों की मशीनें शांत रहीं। दुकानों पर ऑनलाइन लेन-देन और फोटोकॉपी जैसे कामकाज प्रभावित हुए। महिलाओं को पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। शाम ढलते ही अधिकांश घरों के इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए, जिससे कस्बे में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

अवर अभियंता अनिल भास्कर ने बताया कि तेज हवाओं से 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से बड़ा ब्रेकडाउन हुआ था। कर्मचारियों ने प्रतिकूल मौसम के बावजूद दोपहर तक मुख्य लाइन की मरम्मत पूरी कर ली। बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य फीडरों में भी फाल्ट हो गए हैं। इंसुलेटर पंचर व सीलन के कारण कई गांवों में आपूर्ति प्रभावित रही। तकनीकी टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं और जल्द ही सभी क्षेत्रों की आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें