फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 10,54,576 मतदाता पंजीकृत

Wed, 18 Nov 2026 12:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया। इसके अनुसार जिले में कुल 10,54,576 मतदाता पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

सूची में पुरुष मतदाता 5,75,759, महिला मतदाता 4,78,800 और तृतीय लिंग के मतदाता 17 हैं। गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि एक जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा चुनाव की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम सोमवार को शुरू हो गया है।
डीएम ने बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आलेख्य मतदाता सूची उपलब्ध कराई और पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए प्रत्येक मतदान स्थल पर बूथ लेवल एजेंट की तैनाती और राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया।
विज्ञापन

डीएम सत्यप्रकाश पटेल ने बताया कि 17 से 20 नवंबर तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद नागरिकों की सुविधा के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की गई हैं, जिनमें सभी बीएलओ अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


विधानसभावार विवरण:
78-हाथरस : 3,73,360 मतदाता
79-सादाबाद : 3,45,545 मतदाता
80-सिकंदराराऊ : 3,35,671 मतदाता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें