फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मालगाड़ी से उछल कर पत्थर दूसरी ट्रेन में बैठे यात्री को लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस सिटी स्टेशन पर खड़ी गांधीधाम एक्सप्रेस में बैठे यात्री के पैर में पत्थर लगने से वह घायल हो गया। मुसाफिर को यह पत्थर मालगाड़ी के पास होने के दौरान लगा। यात्री को आरपीएफ ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम गांधीधाम एक्सप्रेस हाथरस सिटी स्टेशन पर आकर रुकी। इस दौरान एक मालगाड़ी को स्टेशन से पास किया गया। किसी तरह से मालगाड़ी के गुजरने के दौरान एक पत्थर उछल कर एक यात्री के पैर पर जा लगा। इससे वह घायल हो गया। तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल 21 वर्षीय मनीष निवासी गांव नूनिया टोला, जिला गोपालगंज बिहार गांधीधाम एक्सप्रेस में बैठकर अहमदाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें