नगर समाज के सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल।
- फोटो : samvad
स्थानीय अन्नपूर्णा सेवा सदन में रविवार को समाजवादी पार्टी ने पीडीए धनगर समाज के सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम किया है। उन्होंने सादाबाद में माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा जल्द स्थापित कराने का वादा किया। सरकार आने पर धनगर समाज के प्रमाण पत्र भी बनवाए जाएंगे।
सपा जिला प्रभारी राकेश बघेल ने कहा कि समाज की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। इससे पहले सम्मेलन में पूर्व विधायक का साफा बांधकर स्वागत किया गया। संचालन सपा महासचिव जैनुद्दीन चौधरी ने किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बनी सिंह बघेल, रामनारायण काके सहित कई नेता और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।