सिकंदराराऊ की ओर से तेज गति से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने चार राहगीरों को टक्कर मार दी। सभी घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सिकंदराराऊ के कासगंज रोड स्थित गांव अगसौली के निकट एक तेज रफ्तार कार ने चार राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक के भाई ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
राजकुमार शर्मा निवासी कस्तली वैश थाना जवां जिला अलीगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि 29 नवंबर की दोपहर को उनका भाई कुलदीप शर्मा चाची रेनू पत्नी संजय के साथ शादी समारोह में अगसौली गया था। ऑटो से उतरने के बाद दोनों पैदल जा रहे थे। कुछ दूरी पर एक महिला दीक्षा वर्मा व उसका भाई असमनी पुत्र राजबहादुर भी थे।
तभी सिकंदराराऊ की ओर से तेज गति से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने इन चारों को टक्कर मार दी। सभी घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विवेचना शुरू कर दी है गई है।