फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सहालग के लिए तैयार हो रहा विशेष रूट प्लान

Mon, 30 Mar 2026 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
सहालग में यात्रियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर हाथरस डिपो की ओर से विशेष रूट प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके और विभाग की आय में भी बढ़ोतरी हो सके।
विज्ञापन




सहालग के दौरान बड़ी संख्या में लोग रिश्तेदारी और समारोहों में शामिल होने के लिए यात्रा करते हैं। ऐसे में बसों की मांग अचानक बढ़ जाती है। इसको देखते हुए डिपो स्तर पर रूटवार यात्रियों के दबाव का आकलन किया जा रहा है।



अब तक आगरा और अलीगढ़ रूट पर बसों की संख्या अधिक रहती है, लेकिन इस मार्ग पर अन्य डिपो की बसों के अधिक होने के चलते इस बार मथुरा-बरेली और मेरठ-हरिद्वार जैसे मार्गों पर भी अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन




इन रूटों पर सहालग के दौरान यात्रियों की संख्या में खासा इजाफा देखने को मिलता है। हाथरस डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि यात्रियों के रुणन को लेकर बसों का संचालन किए जाने की कवायद की जा रही है।



आय बढ़ाने पर दिया जा रहा ध्यान
पिछले करीब एक महीने से रोडवेज की आय प्रभावित रही है। प्रतिदिन लगभग एक लाख रुपये की कमी दर्ज की जा रही है, जबकि डिपो की औसत दैनिक आय करीब 12 लाख रुपये होनी चाहिए। ऐसे में सहालग को विभाग आय बढ़ाने के बड़े अवसर के रूप में देख रहा है। अधिकारियों का मानना है कि यदि सही रूट प्लानिंग और पर्याप्त बसों का संचालन किया गया, तो न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि आय में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें