फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 21 से 23 अगस्त तक लगेगी विशेष लोक अदालत

Sun, 05 Jul 2026 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर लंबित मामलों के निस्तारण के लिए 21 से 23 अगस्त तक देशभर में समाधान समारोह-2026 के तहत विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें ऐसे मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा, जिनमें आपसी सहमति की संभावना है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी ने बताया कि विशेष लोक अदालत में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित चयनित मामलों को शामिल किया जाएगा।
इसका उद्देश्य पक्षकारों को सस्ता, सरल और शीघ्र न्याय उपलब्ध कराना और आपसी संबंधों को बनाए रखते हुए विवादों का समाधान करना है। इससे लोगों के समय और धन दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस क्रम में जनपद न्यायालय में प्री-समझौता बैठकें भी शुरू हो गई हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें