फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बस परिचालक और डिपो कर्मी के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर शनिवार सुबह खुर्जा डिपो की बस के परिचालक और हाथरस डिपो के एक कर्मी के बीच मारपीट हो गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। कहासुनी उस वक्त शुरू हुई, जब हाथरस डिपो के कर्मी ने खुर्जा डिपो की बस के परिचालक से बस को अंदर स्टैंड में ले जाने के लिए कहा था।
विज्ञापन

हाथरस डिपो की बसों से आगरा रोड पर लगने वाले जाम को रोकने के लिए एक कर्मचारी की तैनाती की गई है। इस कर्मचारी की ओर से शनिवार सुबह खुर्जा डिपो के बस परिचालक से बस को अंदर लाने के लिए कहा गया। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। रोडवेज के अन्य कर्मियों ने बीच बचाव कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। दोनों के बीच बाद में सुलह हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें