फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हेलमेट में छिपी मिली विषखोपरी, युवक बाल-बाल बचा

विज्ञापन
ग्राम पंचायत एदलपुर में वरुण चारग के हेलमेट में छिपी विषखोपरी।स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एदलपुर में शनिवार को एक युवक के हेलमेट में विषखोपरी छिपी मिलने से अफरा-तफरी मच गई। युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ स्कूटी से एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। गनीमत रही कि समय रहते हेलमेट उतारकर जांच करने से कोई अनहोनी नहीं हुई।
विज्ञापन

एदलपुर निवासी वरुण चारग अपनी पत्नी और बच्चे के साथ स्कूटी से कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने जैसे ही हेलमेट सिर पर लगाया, उन्हें अंदर कुछ हलचल महसूस हुई। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत हेलमेट उतारकर देखा। हेलमेट के अंदर लगे कपड़े में एक विषखोपरी छिपी हुई थी। वरुण ने सावधानीपूर्वक उसे हेलमेट से बाहर निकाला। इस घटना से युवक हैरान रह गया। घटना ने हेलमेट पहनने से पहले उसकी जांच करने की जरूरत को फिर से उजागर किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें