ग्राम पंचायत एदलपुर में वरुण चारग के हेलमेट में छिपी विषखोपरी।स्रोत : सोशल मीडिया
- फोटो : Social Media
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एदलपुर में शनिवार को एक युवक के हेलमेट में विषखोपरी छिपी मिलने से अफरा-तफरी मच गई। युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ स्कूटी से एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। गनीमत रही कि समय रहते हेलमेट उतारकर जांच करने से कोई अनहोनी नहीं हुई।
एदलपुर निवासी वरुण चारग अपनी पत्नी और बच्चे के साथ स्कूटी से कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने जैसे ही हेलमेट सिर पर लगाया, उन्हें अंदर कुछ हलचल महसूस हुई। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत हेलमेट उतारकर देखा। हेलमेट के अंदर लगे कपड़े में एक विषखोपरी छिपी हुई थी। वरुण ने सावधानीपूर्वक उसे हेलमेट से बाहर निकाला। इस घटना से युवक हैरान रह गया। घटना ने हेलमेट पहनने से पहले उसकी जांच करने की जरूरत को फिर से उजागर किया है। संवाद