फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: करील से नंदा की गढ़ी तक 1.53 करोड़ से बनेगी सड़क

Mon, 28 Sep 2026 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
सादाबाद विकास खंड के गांव करील से नंदा की गढ़ी होते हुए मथुरा जनपद की सीमा तक जाने वाले करीब 1.50 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के नवनिर्माण के लिए शासन ने प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस पूरे मार्ग के निर्माण पर कुल 1.53 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

शासन ने लोक निर्माण विभाग को परियोजना की पहली किश्त के रूप में लगभग 52 लाख रुपये की धनराशि भी हस्तांतरित कर दी है। उल्लेखनीय है कि यह संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। मार्ग पर डामर पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया व चारपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
बारिश के दिनों में जलभराव और कीचड़ के चलते ग्रामीणों, किसानों और मथुरा की ओर जाने वाले दैनिक यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय लोग काफी समय से जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों से इस मार्ग पर सड़क के निर्माण की मांग उठा रहे थे। करील से नंदा की गढ़ी तक यह डेढ़ किलोमीटर का टुकड़ा हाथरस और मथुरा जनपद की सीमा को जोड़ने वाला प्रमुख ग्रामीण रूट है।
विज्ञापन

इसके बन जाने से न केवल नंदा की गढ़ी और करील के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा, बल्कि सादाबाद क्षेत्र से मथुरा सीमावर्ती गांवों में आने-जाने वाले किसानों, दूध उत्पादकों और व्यापारियों का आवागमन भी पूरी तरह सुगम व सुरक्षित हो जाएगा। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि पहली किश्त के रूप में 52 लाख रुपये प्राप्त होने के बाद ई-टेंडर की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द ही सक्षम कार्यदायी संस्था का चयन कर मौके पर गिट्टी डालने और आधुनिक तकनीक से डामरीकरण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें