आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दिन उनके पड़ोस में एक शादी समारोह था। पीड़ित अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी आरोपी लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए।
मुरसान क्षेत्र के गांव नगला टोंटा में एक पूर्व विवाद को लेकर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
राजू उर्फ राजवीर सिंह निवासी नगला टोंटा ने कहा है कि आरोपियों ने 29 नवंबर को घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दिन उनके पड़ोस में एक शादी समारोह था। वह अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी सुखवीर, सोनू, रघुवीर, विनीता, हरिमोहन, विकास और हेमंत उर्फ गपुआ लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए।
आरोपियों ने उनसे ग्राम पंचायत की जगह की जांच में दरोगा को सच्चाई बताने को लेकर गाली-गलौज की। जब राजवीर ने खुद को निर्दाेष बताया, तो आरोपियों ने हमला कर दिया। इसमें उसका सिर फट गया और वे घायल हो गए। पत्नी और बेटी उन्हें बचाने आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पड़ोसी विष्णु और अंजलि ने उन्हें बचाया। राजवीर सिंह ने कहा कि उनके पास घटना का वीडियो मौजूद है। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।