फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पांच माह पूर्व मकान से हुई चोरी, अब कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 13 Jul 2025 11:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

27 जनवरी को पूरा परिवार कुंभ मेले में प्रयागराज गया था। जब सभी वापस अपने घर 31 जनवरी को लौटे तो देखा कि घर की ऊपरी मंजिल का लोहे का जाल टूटा हुआ है। घर में रखी सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, ठाकुरजी के सोने के आभूषण, पोशाक और करीब दो लाख रुपये की नकदी चोर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब पांच माह पहले सादाबाद के कूपा गली स्थित एक मकान में हुई चोरी के मामले में न्यायालय के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कूपा गली निवासी नवीन कुमार ने बताया कि 27 जनवरी को वह अपने पूरे परिवार के साथ कुंभ मेले में प्रयागराज गए थे। जब वह वापस अपने घर 31 जनवरी को लौटे तो देखा कि घर की ऊपरी मंजिल का लोहे का जाल टूटा हुआ है। उन्होंने पुलिस को कॉल किया, तब पुलिस ने दरवाजे खुलवाए। 
विज्ञापन


पता चला कि घर में रखी सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, ठाकुरजी के सोने के आभूषण, पोशाक और करीब दो लाख रुपये की नकदी चोर चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें