27 जनवरी को पूरा परिवार कुंभ मेले में प्रयागराज गया था। जब सभी वापस अपने घर 31 जनवरी को लौटे तो देखा कि घर की ऊपरी मंजिल का लोहे का जाल टूटा हुआ है। घर में रखी सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, ठाकुरजी के सोने के आभूषण, पोशाक और करीब दो लाख रुपये की नकदी चोर चोरी कर ले गए।
करीब पांच माह पहले सादाबाद के कूपा गली स्थित एक मकान में हुई चोरी के मामले में न्यायालय के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कूपा गली निवासी नवीन कुमार ने बताया कि 27 जनवरी को वह अपने पूरे परिवार के साथ कुंभ मेले में प्रयागराज गए थे। जब वह वापस अपने घर 31 जनवरी को लौटे तो देखा कि घर की ऊपरी मंजिल का लोहे का जाल टूटा हुआ है। उन्होंने पुलिस को कॉल किया, तब पुलिस ने दरवाजे खुलवाए।
पता चला कि घर में रखी सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, ठाकुरजी के सोने के आभूषण, पोशाक और करीब दो लाख रुपये की नकदी चोर चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।