फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मथुरा से छपरा के लिए एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पर्व पर यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा देने के लिए मथुरा छावनी-छपरा विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। शनिवार से इस रूट पर एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 05066 मथुरा छावनी-छपरा अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी का संचलन 25 अक्तूबर को एकहरी यात्रा के लिए किया जाएगा। इसमें 05066 विशेष ट्रेन मथुरा से 23.50 बजे तथा दूसरे दिन हाथरस सिटी से 00.29 बजे, कासगंज से 01.35 बजे छूटकर बदायूं, बरेली जंक्शन, इज्जतनगर, पीलीभीत, पुरनपुर, मैलानी से होते हुए लखीमपुर, गोंडा, मनकापुर, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज मशरख से छपरा 22.45 बजे पहुंचेगी। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने बताया है कि वापिसी में ट्रेन नंबर 05065 छपरा-मथुरा छावनी विशेष गाड़ी का संचालन 28 अक्तूबर को छपरा से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें