फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: घर के बाहर खेल रहे बालक पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, पैर का मांस नोचा, लाठी-डंडों से भगाकर बचाई जान

Mon, 31 Aug 2026 05:49 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
आवारा कुत्तों का आतंक - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

बिसावर के गांव एदलपुर में रविवार रात आवारा कुत्तों के झुंड ने आठ वर्षीय बालक पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बालक के पैर का मांस नोच लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाकर बालक की जान बचाई।

विज्ञापन


गांव निवासी अजयपाल का आठ वर्षीय पुत्र मानव रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान अचानक आवारा कुत्तों का झुंड वहां पहुंच गया और बालक को घेरकर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसके पैर को बुरी तरह काट लिया और मांस नोच लिया। बालक की चीख सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। 

ग्रामीणों ने कुत्तों को लाठी-डंडे लेकर खदेड़ा, लेकिन तब तक कुत्ते बालक के पैर को बुरी तरह जख्मी कर चुके थे। परिजन उसे लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचे। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगाई और आवश्यक दवाएं दीं। इस घटना के बाद गांव में कुत्तों की दहशत बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें