फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नीम और डी-10 का फेस पैक बचा रहा चेहरे की खूबसूरती

विज्ञापन
एक महिला को नीम पैक लगाती ब्यूटी पार्लर। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
विनीत चौरसिया
विज्ञापन


हाथरस। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच महिलाएं अपनी त्वचा की देखभाल को लेकर पहले से कहीं अधिक सजग नजर आ रही हैं। इन दिनों नीम और डी-10 फेस पैक महिलाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। डी-10 का फेस पैक बेसन, दही, हल्दी और नींबू से आसानी से बनाया जा सकता है। ब्यूटी पार्लरों से लेकर घरों तक इनका उपयोग तेजी से बढ़ा है।



त्वचा विशेषज्ञ और ब्यूटी एक्सपर्ट्स सीमा सिंह ने बताया कि गर्मियों में तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी के कारण त्वचा पर टैनिंग, दाग-धब्बे, मुंहासे और जलन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में महिलाएं अब केमिकल युक्त उत्पादों की बजाय हर्बल और प्राकृतिक फेस पैक को अधिक प्राथमिकता दे रही हैं। नीम फेस पैक को विशेष रूप से त्वचा को ठंडक देने, मुंहासों को नियंत्रित करने और त्वचा की सफाई के लिए उपयोग किया जा रहा है। नीम में मौजूद प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं डी-10 पैक, जो त्वचा को हाइड्रेट रखने और धूप से हुई टैनिंग कम करने के लिए जाना जाता है, युवतियों और कामकाजी महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कई महिलाएं सप्ताह में दो से तीन बार इनका इस्तेमाल कर रही हैं। ब्यूटी पार्लर संचालक नीतू ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ फेस क्लीनअप, हर्बल पैक और कूलिंग ट्रीटमेंट की मांग में बढ़ोतरी हुई है। कई महिलाएं घर पर भी मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल, चंदन, खीरा और एलोवेरा जैसे प्राकृतिक तत्वों से बने फेस पैक अपना रही हैं। संवाद



गर्मी में त्वचा की देखभाल के तरीके
-घर से निकलने से पहले सनस्क्रीन का उपयोग

-दिन में कई बार चेहरे को ठंडे पानी से धोना

-एलोवेरा जेल और गुलाब जल का प्रयोग

-हफ्ते में दो-तीन बार नीम या डी-10 फेस पैक लगाना

-अधिक पानी और मौसमी फलों का सेवन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें