फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छत पर खेल रहे मासूम का बंदर ने कान काटा

Wed, 01 Jul 2026 02:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
घायल भोला। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गांव ऊंचागांव (सुसाइन) में मंगलवार शाम एक बंदर ने छत पर खेल रहे 11 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बंदर ने बच्चे का कान काट लिया। बच्चे को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


गांव निवासी हेमेश कुमार उर्फ मोती का 11 वर्षीय पुत्र भोला कुमार मंगलवार शाम अपने घर की छत पर खेल रहा था। इस दौरान अचानक एक बंदर पीछे उसकी गर्दन पर आ बैठा। भोला ने जैसे ही उसे हटाने का प्रयास किया, बंदर ने उसके कान पर हमला कर काट लिया।
बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन छत पर पहुंचे और किसी तरह बंदर को वहां से भगाया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दो दर्जन से अधिक बंदरों का आतंक है। बंदरों के डर से लोग छतों पर कपड़े तक नहीं सुखा पा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें