फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: जनरल स्टोर के गोदाम में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी,चार दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

Thu, 08 May 2025 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में गोयल जनरल स्टोर के गोदाम में आग लग गई। जिससे गोदाम की खिड़कियों से तेजी से काला काला धुआं दुर्गंध के साथ निकलने लगा। बाजार में धुआं फैलता गया। दमकल की चार गाड़ियां ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सासनी गेट चौराहे पर गोयल जनरल स्टोर के दूसरे तल पर बने गोदाम में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली सदर के क्षेत्र सासनी गेट चौराहे पर गोयल जनरल स्टोर के दूसरे तल पर बने गोदाम में 7 मई की दोपहर तीन बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


शहर के बीचोबीच सासनी गेट चौराहे पर गोयल जनरल स्टोर की दुकान है। दुकान के प्रथम तल पर स्कूल की ड्रेस बनाए जाने का कार्य किया जाता है। इस दुकान के दूसरे तल पर इन स्कूली ड्रेसों का स्टॉक किए जाने के लिए गोदाम बनाया गया है। 7 मई की दोपहर करीब तीन बजे दूसरे तल की खिड़की से धुआं निकलते हुए दिखाई दिया। धुआं निकलता देख बाजार के व्यापारियों ने दुकान स्वामी निहार गोयल को सूचना दी। धुआं देखते ही एक युवक इसकी वजह जानने के लिए दूसरे तल पर पहुंचा। इस दौरान आग ने उग्र रुप ले लिया।

गोदाम की खिड़कियों से तेजी से काला काला धुआं दुर्गंध के साथ निकलने लगा। बाजार में धुआं फैलता गया। आग लगने की सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। गाड़ियों ने सबसे पहले बागला कॉलेज मार्ग की तरफ से आग पर काबू पाने के लिए खिड़कियों से पानी को अंदर पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन खिड़की पर शीशा लगे होने की वजह से पानी अंदर नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन


इसके बाद शीशे को तोड़ा गया। आग बुझाने के लिए पानी को अंदर तक पहुंचाने की कोशिश की गई। सूचना पर एसडीएम सदर नीरज शर्मा, कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। दुकान स्वामी ने बताया कि अभी आग में हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा।

शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है। अभी नुकसान का आकलन किया जा रहा है। चार गाड़ियां लगाकर आग पर काबू पाया गया था।-आरके वाजपेयी, सीएफओ

विज्ञापन

आग लगते ही विद्युत आपूर्ति बंद की गई

आग लगते ही तत्काल इलाके की विद्युत आपूर्ति को बंद कराया गया। विद्युत कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर खंभों से तारों को दुकान से दूर हटाया, ताकि तार आग की चपेट में न आ सकें।

नजदीक की दुकान में पहुंचीं आग की लपटें
छत पर बने गोदाम में आग ने इस कदर उग्र रूप ले लिया कि पड़ोस की कपड़े की दुकानों तक आग की लपटें पहुंचने लगीं। इस दुकान से भी धुआं निकलने लग गया। धुआं निकलते देख दुकान स्वामी ने तत्काल अपने माल को दुकान से निकालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें