फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : ARchive
विज्ञापन
सादाबाद। गांव मढ़नई में सुरेश बघेल के मकान में सोमवार रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर गांव में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मकान मालिक के मुताबिक हादसे में करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
शुरुआत में परिवार के लोगों को आग की गंभीरता का अंदाजा नहीं हुआ, लेकिन कुछ ही देर में आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें इतनी तेज थीं कि परिवार के सदस्यों को घर में रखा सामान बाहर निकालने तक का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरों में रखा फर्नीचर, घरेलू सामान और अन्य कीमती वस्तुएं धू-धूकर जलने लगीं। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी प्रयासों के बाद आग को फैलने से रोका और करीब दो घंटे में उस पर पूरी तरह काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें