कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला चौबे में किराये पर रह रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
नगला चौबे में अनिल कुमार (35 वर्ष) पुत्र राज किशोर निवासी बहौरा जनपद कासगंज राजू टेंट वाले के यहां किराये पर रहता था। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी था। अनिल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी आस-पड़ोस के लोगों को हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। सीओ सदर रामशब्द यादव व कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पंखे से नीचे उतारा गया। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर मृतक के परिवार के लोग भी यहां आ गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।