फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आए मजदूर की मौत, कोहराम

Sun, 21 Jan 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन
करंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में झुलसे मजदूर को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, लेकिन परिजन उसे आगरा उपचार के लिए ले गए। हादसे के बाद घटना स्थल पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद परिजनों में भी कोहराम मचा रहा। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव मंस्याखुर्द निवासी बहादुर सिंह पुत्र महेंद्र उम्र 40 साल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे वह आगरा रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास चंबल से भरे ट्रक को खलाने के लिए ट्रक पर चढ़ा था, इसी दौरान उसका सिर ट्रक के ऊपर से जा रही बिजली की हाइटेंशन लाइन से टकरा गया और गंभीर रूप से झुलस गया।

मौके पर मौजूद लोग उसे गंभीर हालत में सीएचसी लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सीएचसी पर पहुंचे परिजन आनन फानन में बहादुर को आगरा उपचार के लिए ले गए, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोेस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। इस घटना की रिपोर्ट मृतक के चाचा रामबाबू पुत्र रामहेत निवासी मंस्याखुर्द ने थाने में दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें