आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित कस्बा के शहीद पार्क के निकट बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्रक की चपेट में आकर एक मजदूर के दोनों पैर कुचल गए। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
दरअसल, गांव रुदायन निवासी 50 वर्षीय बबलू बुधवार की सुबह रोजाना की तरफ कस्बे में काम की तलाश में आए थे। वह सड़क की तरफ जा रहे थे। तभी अलीगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रक के पिछले पहियों की चपेट में आ गए, जिससे उनके दोनों पैर कुचल गए।
मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौका पाकर चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि बबलू घर पर अकेला रहता है और उसके कोई संतान नहीं है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। कोतवाली निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। घायल को इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।