फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नौगांव में चार को होगा विशाल हिंदू सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव में आगामी चार फरवरी को प्रस्तावित विशाल हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को बैठक की गई। बैठक में भोलेनाथ मंदिर के महंत लड्डूदास ने कार्यक्रम की योजना, आयोजन स्थल की व्यवस्थाएं, सहभागिता और प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में सह जिला कार्यवाह आलोक ने बताया कि सम्मेलन में नौगांव मंडल, करसोरा मंडल और कजरोठी मंडल के अंतर्गत आने वाले गांवों के हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लड्डूदास जी महाराज ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, संस्कार और समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने अधिक संख्या में लोगों से सम्मेलन में शामिल होने की अपील की। बैठक में आरएसएस के कार्यकर्ता ऋषि, गगन, अनूप व क्षेत्र के प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें