फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हादसा होने से बचा: स्कूली बस पर टूट कर गिरा हाई टेंशन लाइन का तार, चारों पहिए जले, मचा हड़कंप

Mon, 28 Jul 2025 02:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बच्चों को स्कूल में छोड़कर बस को साइड में खड़ा कर दिया गया। बस के ऊपर हाई टेंशन लाइन के तार जा रहे थे। एक तार टूट कर बस के ऊपर गिर गया। बस के अंदर चालक-परिचालक थे। चालक पहले निकल आया, परिचालक ने बस से कूद कर जान बचाई।
विज्ञापन
आग लगने से क्षतिग्रस्त स्कूली बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी के आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित एबीजी गुरुकुलम स्कूल की बस पर 28 जुलाई की सुबह हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे बस में आग लग गई। बस बच्चों को स्कूल में उतारने के बाद बाहर खड़ी थी। परिचालक ने बस से कूदकर जान बचाई। अग्निशमन विभाग की दमकल ने आग बुझाई।

विज्ञापन


दरअसल एबीजी गुरुकुलम स्कूल की बस 28 जुलाई की सुबह आठ बजे विद्यार्थियों को लेकर आई थी। विद्यार्थियों को उतारने के बाद चालक नोहबत सिंह ने बस को स्कूल के गेट के बाहर खड़ा कर दिया। इसके बाद चालक बस से उतर गया, जबकि परिचालक पप्पू बस में बैठकर ही खाना खाने लगा। तभी अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बस पर गिर गया, जिससे बस में आग लग गई। यह देखकर मौके पर भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन

परिचालक पप्पू बस से कूद गया। इस बीच बस आग की लपटों में पूरी तरह घिर गई। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आपूर्ति बंद कराने के बाद लाइन को दुरुस्त किया। फायर ब्रिगेड की दमकल भी पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। दमकल ने कुछ ही देर में आग बुझा दी। तब जाकर स्कूल प्रशासन और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

 
सीओ सिटी योगेंद्र नारायण कृष्ण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने स्कूल प्रशासन से भी बात की। सीओ सिटी कहना है कि बस में आग लगने की सूचना मिली थी। आग बुझा ली गई है। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉक्टर बरखा गुप्ता ने बताया कि स्कूल के सामने होकर जा रही लाइनों की वजह से यह घटना हुई है। इन लाइनों को हटाकर इनकी जगह बंच केबल लगाई जानी चाहिए, ताकि हादसे की पुनरावृत्ति न हो सके।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें