फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

कस्बा मुरसान में एक युवती को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। दुष्कर्म की बनाई गई वीडियो को आरोपी के दोस्त ने वायरल कर दिया। जिसके बाद अब कस्बा में इसे लेकर काफी चर्चा है। इस मामले में पुलिस के पास शिकायत भी पहुंचने की बात कही जा रही है, लेकिन पुलिस इसको लेकर अनभिज्ञता जाहिर कर रही है।
विज्ञापन

मुरसान के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ थाना चंदपा क्षेत्र के एक युवक ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए हैं। आरोप है कि युवती को उसने घर के अंदर दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पूरे घटनाक्रम की आरोपी के दोस्त ने वीडियो भी बनाई है। बताया जा रहा है कि वह वीडियो आरोपी के दोस्त ने वायरल कर दी है। जिसे लेकर कस्बे के लोगों में काफी चर्चा है। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर सोमवार को पीड़ित के साथ परिवार के लोग पुलिस से शिकायत करने पहुंचे, लेकिन कस्बा के कुछ लोग इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं, तभी तो पुलिस भी अभी तक इस मामले से अनभिज्ञता जता रही है। एसएचओ एचएन सिंह ने बताया कि इस मामले में हमें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है, अगर कोई शिकायत मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें