फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मारहरा रेलवे स्टेशन पर 2.5 करोड़ से बनेगा फुट ओवरब्रिज

Sun, 29 Mar 2026 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मारहरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से फुट ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफॉर्म तक सुरक्षित और सुगम आवाजाही की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन




पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर स्थित यह स्टेशन लंबे समय से फुट ओवरब्रिज की कमी से जूझ रहा है। वर्तमान में यात्रियों को पटरियों को पार कर प्लेटफॉर्म बदलना पड़ता है, जो कि जोखिम भरा होता है। ऐसे में फुट ओवरब्रिज बनने से हादसों की आशंका भी काफी हद तक कम हो जाएगी।



इस संबंध में प्रस्ताव हाथरस सिटी स्टेशन के माध्यम से पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय को भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। फुट ओवरब्रिज बनने से न केवल सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी काफी राहत मिलेगी। पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि स्टेशनों के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें