फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अलाव के सिलिंडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी, ताप रहे लोग बाल-बाल बचे

Wed, 31 Dec 2025 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गैस हीटर में लगा एलपीजी सिलिंडर नीचे से लीकेज हो रहा था, जिससे उसमें आग लग गई। अचानक आग भड़कते ही मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
आग लगने के बाद रखा नगर पंचायत का गैस हीटर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस नगर के मुख्य बाजार स्थित भीड़ भाड़ वाले बजरिया चौराहे पर 30 दिसंबर को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बनवारीलाल पचौरी की चाय की दुकान के सामने रखे नगर पंचायत के एक अलाव गैस हीटर के सिलिंडर में अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त कई लोग गैस हीटर के पास खड़े होकर ठंड से राहत पाने के लिए ताप रहे थे।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस हीटर में लगा एलपीजी सिलिंडर नीचे से लीकेज हो रहा था, जिससे उसमें आग लग गई। अचानक आग भड़कते ही मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि सूझबूझ दिखाते हुए लोगों ने सामूहिक प्रयास से पानी, बालू और मिट्टी डालकर आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि अलाव ताप रहे लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की लापरवाही पर नाराजगी जताई।

सूचना मिलने के बाद मौके पर नगर पंचायत कर्मी पहुंचे और गैस हीटर को साथ ले गए। अधिशासी अधिकारी विकास जैन ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। इस तरह के हादसों को रोकने के लिए अब नियमित रूप से गैस हीटरों के सिलिंडरों की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें