संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कासगंज रोड पर रविवार की सुबह गांव नगला जलाल के पास गांव निवासी किसान को तेज गति से आ रही एक बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गांव नगला जलाल निवासी किसान किशन पाल (40) पुत्र हरदम सिंह सुबह साढ़े पांच बजे खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बस ने टक्कर मार दी। टक्कर से किशनपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे सीएचसी लाया गया जहां से कि गंभीरावस्था के चलते उसे अलीगढ़ रेफर दिया गया। अलीगढ़ में इलाज के दौरान किशनपाल की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट नहीं हो पाई थी।