सिकंदराराऊ- हाथरस मार्ग स्थित मथुरा-बरेली हाईवे पर बन रहे ओवरब्रिज के नीचे अचानक सात फुट लंबा मगरमच्छ आ गया। जिसे देखकर वहां मौजूद मजदूर और ग्रामीणों के होश उड़ गए।
निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे एक मगरमच्छ अचानक आ गया, जिसे देखकर सबके होश उड़ गए। वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। टीम मगरमच्छ को पकड़ कर साथ ले गई।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ- हाथरस मार्ग स्थित मथुरा-बरेली हाईवे पर बन रहे ओवरब्रिज के नीचे अचानक सात फुट लंबा मगरमच्छ आ गया। जिसे देखकर वहां मौजूद मजदूर और ग्रामीणों के होश उड़ गए। रात में ही सूचना पर वन विभाग की टीम वहां पहुंच गई। वन विभाग के कर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया।
ऐसा माना जा रहा है कि ब्रिज बनाने के लिए नहर के बहाव को रोक दिया था। नहर से मगरमच्छ निकल कर बाहर आ गया। मगरमच्छ तो पकड़ा गया, पर पानी में और जलचर प्राणियों के होने की संभावना जताई जा रही है।