फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लिपिक सस्पेंड, दूसरे का तबादला

Fri, 18 Mar 2016 11:58 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। बीएसए देवेंद्र कुमार गुप्ता ने वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के एक लिपिक को निलंबित कर दिया है, जबकि दूसरे बाबू को ब्लॉक सादाबाद के लिए स्थानांतरित कर दिया है। 
विज्ञापन


बीएसए देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि लंबे समय से वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में तैनात दोनों बाबुओं के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। डीएम ने इनकी जांच करने के आदेश दिए थे। इस क्रम में बीएसए ने वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय से तीन बिंदुओं पर सूचना मांगी। नहीं मिलने पर रिमाइंडर भी भेजा गया, लेकिन सूचना नहीं मिली। बीएसए ने बताया कि इस स्थिति को देखते हुए पटल सहायक विपिन भारद्वाज को विभागीय निर्देशों का अनुपालन नहीं किए जाने के आरोप में निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उसे खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सासनी से संबद्ध किया गया है। बीएसए गुप्ता ने बताया कि शिक्षामित्रों से अवैध वसूली करने की शिकायत पर पटल सहायक प्रमोद कुमार का तबादला खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सादाबाद के लिए कर दिया गया है,  जिससे जांच विधिवत रूप से पूरी कर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें