फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खेलते-खेलते नाले में गिरा बच्चा, मौत

Fri, 11 Jul 2025 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
बच्चे के नाले में गिरने के बाद मौके पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग के किनारे रह रहे भूवड़िया जाति के परिवार का एक बच्चा खेलते-खेलते बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे नाले में गिर गया। उसकी मौत हो गई। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे के शव को नाले से निकाला जा सका। इस दौरान राजमार्ग पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

दरअसल बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग के किनारे झुग्गी झाेपड़ी में रह रहे भूवड़िया जाति के परिवार का तीन वर्ष का बच्चा गोलू (3) पुत्र राजेश उर्फ कालिया बारिश के बाद अपने साथियों के साथ झुग्गी के पास खेल रहा था। झुग्गी के पीछे नाले में खेलते-खेलते बच्चे का पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गया।
कुछ देर बाद बच्चों ने इसके बारे में अपने परिवार के लोगों को बताया तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक ने दो जेसीबी को बुलाकर नाले की खोदाई शुरू करा दी। करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चा एक जाल में फंसा हुआ मिला। प्रभारी निरीक्षक बच्चे को खुद लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन

वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया। यह देखकर परिजन बिलखने लगे। बच्चे का पिता राजेश बेहोश हो गया। मां रेखा का भी रो-रोकर बुरा हाल था। मां ने बताया कि वह बारिश के बाद झुग्गी में खाना बना रही थी, तभी उसका बेटा अन्य बच्चों के साथ झुग्गी से निकलकर बाहर खेलने गया था।
नाला ढंका होता तो नहीं जाती गोलू की जान
बच्चे की मां ने बताया कि उनकी झुग्गी के पास नाला खुला पड़ा है। एनएच के अधिकारियों ने अगर नाले को पटवा दिया होता तो शायद उनके बच्चे की जान नहीं जाती। एनएच की लापरवाही से उनके बेटे की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें