फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दुकान में मोमबत्ती से लगी आग, माल जलकर राख

Tue, 10 Nov 2026 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस। शहर के कोतवाली सदर इलाके की खातीखाना चमन गली में रविवार देर रात फाइबर शीट और प्लास्टिक की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


दुकान के मालिक आयुष जैन हैं। आशंका जताई जा रही है कि दिवाली पर दुकान में पूजा के बाद जलती हुई मोमबत्ती छूट गई थी, जिससे यह आग लगी। कुछ देर बाद दुकान से धुआं उठने लगा और जब लोगों ने देर रात आग की लपटें देखीं, तो उन्होंने अपने स्तर पर खुद ही आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।
जब स्थानीय लोगों के प्रयासों से आग पर काबू नहीं पाया जा सका, तब फायर स्टेशन को सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया।
विज्ञापन

इस दौरान आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में खलबली मच गई, क्योंकि लोगों को डर था कि कहीं आग आसपास की अन्य दुकानों तक न फैल जाए। सीएफओ आरके वाजपेयी ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल को मौके पर भेजा गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। आग के कारणों को जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें