फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: संदिग्ध हालात में युवक के हाथ में लगी गोली, हथेली फटी, बाइक सवार चार लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप

Tue, 26 May 2026 10:13 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नीरज के अनुसार देर रात करीब दस बजे वह हाथरस से मथुरा-बरेली हाईवे होते हुए मेंडू जा रहे थे। मेंडू कट पर उतरते ही सर्विस लेन पर नकाबपोश चार लोगों ने उन्हें रोक लिया तथा सीधे तमंचा तान दिया।
विज्ञापन
पुलिस छानबीन में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के मेंडू निवासी नीरज शर्मा को 25 मई रात घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि दो बाइक सवार चार लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया। फायरिंग की, जिसमें उनका बांया हाथ जख्मी हो गया और बांये हाथ की हथेली फट गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा के हायर सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन


फायरिंग की सूचना पर पहुंची कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। नीरज के अनुसार देर रात करीब दस बजे वह हाथरस से मथुरा-बरेली हाईवे होते हुए मेंडू जा रहे थे। मेंडू कट पर उतरते ही सर्विस लेन पर नकाबपोश चार लोगों ने उन्हें रोक लिया तथा सीधे तमंचा तान दिया। बचाव के लिए उन्होंने हाथ आगे किया, जिससे गोली हथेली चीरते हुए निकल गई। 

एसएचओ हाथरस जंक्शन ललित शर्मा ने बताया कि युवक आगरा के अस्पताल में भर्ती है, जहां उपचार चल रहा है। मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना स्थल पर भी ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले है। इसलिए गहनता से छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना के सही तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें