फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली पर शहर को बेहतर बिजली देने की कवायद

Sat, 03 Nov 2012 12:00 PM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। दीपावली से पहले शहर में बिजली सिस्टम को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। न केवल गली-मोहल्लों में जर्जर तारों को दुरुस्त कराया जाएगा, बल्कि ओसीबी और ट्रांसफॉर्मरों की भी मरम्मत कराई जाएगी। उनके खराब पुर्जे और केबिलें बदलवाई जाएंगी। फ्यूज भी दुरुस्त कराए जाएंगे, ताकि दीपावली पर रोशनी की ओवरलोडिंग से त्योहार की चमक फीकी न होने पाए। अधिशासी अभियंता ने सभी उपखंड अधिकारी और अवर अभियंताओं से बिजलीघरों, फीडरों और लाइनों पर होने वाले कामों का सर्वे कराके इनके एस्टीमेट सौंपने को कहा है। कुछ जेई ने अपने एस्टीमेट बनाकर भी एक्सईएन को दे दिए हैं, जिन्हें मंजूरी भी दे दी गई है। जिन जेई के एस्टीमेट मंजूर हो चुके हैं, उनसे तत्काल काम शुरू करने को कहा गया है। लाइनों के जर्जर तार और जंफरों को खासतौर पर बदलवाने को कहा गया है। जिन ट्रांसफॉर्मरों और ओसीबी के पुर्जे खराब हैं, उनकी मरम्मत कराने को कहा गया है। दरअसल, यूपी पावर कारपोरेशन मुख्यालय से आदेश मिला है कि दीवाली से बिजली सप्लाई में आने वाली सभी बाधाएं दूर कर ली जाएं। प्रदेश सरकार ने दीवाली पर सभी क्षेत्रों में बेहतर बिजली देने की व्यवस्था की है और सभी अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह त्योहार से पहले सभी खामियां दूर करा लेें। यही वजह है कि पूरा अमला इस काम में शिद्दत से जुट गया है। अगले एक हफ्ते में अधिकारियों के सामने सिस्टम को दीवाली के लिए तैयार करने की चुनौती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें