फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। आगरा रोड पर मंगलवार की देर रात बाइक सवार दंपति को एक ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बच्चे की मौत हो गई, जबकि दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार दंपति आगरा से हाथरस जंक्शन एक रिश्तेदारी में जा रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। थाना बहराइच आगरा की श्याम बिहार कालोनी निवासी प्रवेंद्र सिंह मंगलवार की रात बाइक से पत्नी तारा देवी और 5 वर्षीय पुत्र प्रशांत को साथ लेकर हाथरस जंक्शन एक रिश्तेदारी में जा रहा था। आगरा रोड पर पुरानी पुलिस लाइन के निकट पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें