फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक युवक का शव बबूल के पेड़ पर लटका हुआ मिला। शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर काफी भीड़ जुट गई। मृतक दलित था तथा एक टेंट हाउस पर कर्मचारी था। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भिजवा दिया है। मृतक के परिजनों के अनुसार उसका न तो घर पर किसी से विवाद हुआ है और न ही किसी ने उसे डांटा फटकारा था। घर वालों ने युवक की हत्या करने के बाद उसका शव फांसी पर लटकाए जाने की आशंका व्यक्त की है। मृतक विवाहित था तथा उसके चार बच्चे भी हैं। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, लेकिन मामला संदिग्ध अवश्य लग रहा है। बता दें कि नगर के नगला लाला मोहल्ला निवासी राकेश पुत्र सरमन (30 वर्ष) कोतवाली से आगे स्थित टेंट हाउस पर काम करता था। आजकल चल रहे सहालगों के चलते वह रात भर घर नहीं आ पा रहा था। रविवार की रात्रि में भी वह घर नहीं आया था। सोमवार की दुपहर लगभग तीन बजे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के सामने डिफेंस की भूमि पर बकरी चरा रहे कुछ लड़कों ने बबूल के पेड़ पर लटका एक शव देखा। थोड़ी ही देर में बात चाराें तरफ फैल गई तथा घटनास्थल पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो इसकी जेब से दवा के साथ वोटर पर्ची भी निकली। इसके आधार पर इसकी शिनाख्त राकेश पुत्र सरमन के रूप में हुई। बबूल की डाल पर टंगे इस शव की गर्दन में टेंट हाउस पर प्रयुक्त होने वाली सन की रस्सी का फंदा पड़ा था। इसके नाक कान से खून बह रहा था। इधर, मृतक की मां का कहना था कि उसका बेटा सीधा-सादा था। किसी से उसकी कोई दुश्मनी भी नहीं थी। निश्चित रूप से इसकी हत्या कर शव को यहां लटकाया गया है। कोतवाल वीरपाल सिंह सिरोही का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि मामला स्टेन्गुलेशन का है या हेंगिग का है, लेकिन घटनास्थल के निरीक्षण से मामला संदिग्ध प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें