फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक की हत्या कर शव गड्ढे में फेंका

Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला ध्यान (कुरसंडा) निवासी पूर्व फौजी रनवीर सिंह पुत्र महावीर सिंह (55 वर्ष) की पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई। उनका शव शुक्रवार की सुबह ग्राम कुरसंडा से मई जाने वाले रास्ते पर एक गड्ढे में पड़ा मिला। सुबह रनवीर का शव पड़ा होने की जानकारी लोगों को हुई तो वहां लोगों की भीड़ लग गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। आखिर हत्या क्यों हुई और किसने की, इसे लेकर चर्चाएं हैं, जबकि मृतक के भतीजे ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी है। मृतक के पुत्र कृष्णगोपाल आगरा में पुलिस में तैनात हैं। उन्होंने अपने पिता की हत्या की आशंका व्यक्त की है। उसने बताया कि उसके पिता के सिर में चोट के निशान हैं। उसके पिता से पहले से कई लोग रंजिश मानते थे। घटना के संबंध में एसएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि मृतक के भतीजे बनी सिंह पहलवान पुत्र ओमप्रकाश ने थाने में 4-5 लोगों के विरुद्ध हत्या की आशंका जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि गुरुवार की शाम को उसका चाचा रनवीर फौजी कुरसंडा आए थे। पुरानी रंजिश के चलते उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें