फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के दूत आज आएंगे, प्रशासन में अलर्ट

Thu, 30 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। शासन के दूत एवं प्रदेश के प्रमुख सचिव नियोजन डॉ. देवेश चतुर्वेदी दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत 30 अक्टूबर गुरुवार को आज सुबह हाथरस आएंगे। वह इस दौरान दो दिवसीय दौरे पर जिले में रहेंगे। सभी विभागाध्यक्ष इस दौरान बुधवार को दिन भर तैयारियों में जुटे रहे। प्रमुख सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी 30 अक्तूबर को कैफियत एक्सप्रेस से सुबह 4.40 बजे अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आकर उतरेंगे। इसके बाद राजमार्ग से सुबह 6 बजे निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग हाथरस पहुचेंगे। प्रमुख सचिव देवेश चतुर्वेदी 30 अक्तूबर को सुबह 10 बजे जिले की विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे। दोपहर 3 बजे से शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों के बारे में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक करेंगे। प्रमुख सचिव इस दौरान 31 अक्तूबर को सुबह 10 बजे जिले के एक लोहिया ग्राम, दोपहर 12 बजे विकास खंड एवं तहसील का औचक निरीक्षण करेंगे। प्रमुख सचिव के इस कार्यक्रम को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला बुधवार को तैयारियों में जुटा रहा। सभी विभागाध्यक्षों ने अपने अपने विभाग की शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के कार्यान्वयन की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे। इससे किसी भी प्रकार से कोई खामी नहीं रहे और समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय योजनाओं की कार्य प्रगति का ठीक से जवाब दे सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें